नई मुंबई, नई मुंबई पुलिस ने कल ४१ लोगों को उनका चोरी हुआ माल वापस दिलाया। वाशी के मराठा समाज हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में ४१ लोगों को उनका सामान वापस किया गया। इसमें करीब ५ रिक्शे शामिल हैं, जो कि कुछ साल पहले चोरी हुए थे। नई मुंबई परिमंडल-१ के सभी पुलिस स्टेशन में दायर मामलों को निपटाकर पुलिस ने चोरी हुआ सामान वापस किया है। नागरिकों ने चोरी हुआ सामान वापस मिलने पर पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नई मुंबई पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह ने कहा कि लोगों का चोरी हुआ सामान वापस करना हमारा सौभाग्य है। उन्होंने नई मुंबई परिमंडल-१ के पुलिस उपायुक्त सुरेश मेंगड़े की तारीफ करते हुए सभी पुलिसकर्मियों से इसी तरह लोगों की सेवा करते रहने की अपील की। आयुक्त ने कहा कि जो लोग पुलिस को नजदीक से जानते हैं, उन्हें पता है कि हम कितनी विपरीत परिस्थिति में काम करते हैं। चोरी हुई प्रॉपर्टी को रिकवर करना बहुत मुश्किल भरा काम होता है। इसलिए प्रॉपर्टी के मामले हल होने का प्रतिशत भी कम है। यहां हम लगभग ५० प्रतिशत मामले ही हल कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से पुलिसकर्मियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही लोगों का भी पुलिस के ऊपर भरोसा बढ़ता है।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह ने उस रिक्शा चालक का भी सम्मान किया, जिसने करीब ८० हजार रुपए का सामान पुलिस के हवाले किया था, जो एक यात्री उसके रिक्शे में भूल गया था। आयुक्त ने उसकी तारीफ करते हुए सभी नागरिकों से सीख लेने की अपील की। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त सुरेश मेंगड़े ने कहा कि आज के जमाने में समय के साथ आरोपी भी तेज हो गए हैं। सुबह चोर कोलकाता से प्लेन पकड़ते हैं और दोपहर को नई मुंबई में घरफोड़ी कर शाम को चेन्नई चले जाते हैं, ऐसे में आरोपी को पकड़ना बहुत मुश्किल होता है। हमारी पुलिस ने ऐसे कई आरोपी पकड़कर उनसे सामान जप्त किया है, जो पुलिस के लिए एक गर्व की बात है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 32
Users Last 30 days : 265
Users This Month : 132
Users This Year : 2914
Total Users : 64121
Views Today : 4
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 73
Views Last 30 days : 351
Views This Month : 196
Views This Year : 3511
Total views : 99534
Who's Online : 0


