मुंबई, घर में घुसकर किशोरी को अगवा कर मुंबई ले जाने वाले आरोपियों के खिलाफ एडीजी के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस की एक टीम किशोरी की तलाश में मुंबई रवाना हुई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला का आरोप है कि पड़ोस की यासमीन ने अपने भाई यासीन शूटर निवासी शिवाजी नगर मोवंडी रोड नंबर आठ मछली मार्केट पुलिस स्टेशन मान खुर्द मुंबई और उसके साथी सलीम व मेहरून को साजिश के तहत बुलाया था। 29 जनवरी 2021 आरोपी घर में घुसकर बेटी का अपहरण कर ले गए। उसने आरोपियों का विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी और मारपीट भी की।
कोतवाली और चौकी में सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बेटी को शिवाजी नगर मुंबई में होने का पता लगा। वह बेटी की तलाश करते हुए मुंबई पहुंची और पुलिस से शिकायत की। मुंबई पुलिस ने मामला यूपी का होना बता कर टरका दिया। उसने कई बार शिकायत की लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। मामले में एडीजी प्रयागराज जोन के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया किशोरी की तलाश के लिए टीम मुंबई भेजी गई है।





Users Today : 58
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 444
Users Last 30 days : 921
Users This Month : 405
Users This Year : 9355
Total Users : 70562
Views Today : 69
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 608
Views Last 30 days : 1194
Views This Month : 553
Views This Year : 10590
Total views : 106613
Who's Online : 0


