मुंबई : मुंबई मनपा सहित राज्यभर में कोरोना टीकाकरण अभियान जोरों में है। सरकारी अस्पतालों, कोरोना केंद्रों के बाद अब निजी अस्पतालों में कोरोना टीका दिया जाएगा। इसके लिए टीका लगवानेवाले को २५० रुपए का भुगतान करना होगा। राज्य के स्वास्थ्य सचिव प्रदीप व्यास ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के साथ हुई ऑनलाइन बैठक के बाद यह जानकारी दी।
व्यास ने कहा कि कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण एक मार्च से शुरू होगा और वरिष्ठ नागरिकों तथा पुरानी बीमारीवाले लोगों को टीका लगाया जाएगा। जिन्हें डाइबिटीज, हार्ट रिलेटेड बीमारी हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। मनपा क्षेत्र में टीकाकरण अभियान की अतिरिक्त सचिव और निदेशक वंदना गुरनानी ने कहा कि निजी अस्पतालों में कोविड वैक्सीन के लिए १०० रुपए की दर तय की गई है। १५० रुपए सेवा शुल्क के साथ २५० रुपए लेने की अनुमति निजी अस्पतालों को दी गई है। बता दें राज्य सरकार, मनपा और संबंधित प्रशासनों द्वारा टीकाकरण का पहला और दूसरा चरण सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। स्वास्थ्यकर्मी और कोरोना प्रâंटियर लोगों का मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है लेकिन अब तीसरे चरण में बुजुर्ग व बीमार लोगों को टीका दिया जाएगा। इस चरण में निजी अस्पतालों में भी कोरोना का टीका उपलब्ध कराया जा रहा है। टीका लगवानेवालों को १०० रुपए टीका की कीमत और १५० रुपए सेवा शुल्क मिलाकर कुल २५० रुपए अदा करना होगा।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


