मुंबई : एंटीलिया प्रकरण में गिरफ्तार मुंबई पुलिस के पूर्व अधिकारी सचिन वझे को एक माह तक जेल-अस्पताल में रखने का आदेश स्पेशल एनआईए कोर्ट ने दिया है। जज एटी वानखेड़े ने पुलिस को तलोजा जेल में सचिन वझे को घर का खाना भी दिए जाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने वझे की घर में ही रखे जाने की याचिका को खारिज कर दिया। सचिन वझे की ओपन हार्ट सर्जरी मुंबई के वोकहार्ट अस्पताल में 13 सितंबर को हुई थी। वझे ने कोर्ट में अस्पताल के बाद उनके घर में ही नजरबंद कर रखने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की थी। एनआईए ने वझे की मांग का विरोध करते हुए उनके फरार होने की संभावना जताई। इसी वजह से वझे को उनके घर रखे जाने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। इसके बाद वझे के वकील ने कहा कि उनके घर पर पुलिस तैनात कर दिया जाए, जिसका खर्च वे खुद वहन करेंगे, लेकिन कोर्ट ने सचिन वझे को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद तलोजा जेल में ही बने जेल-अस्पताल में एक महीने तक रखे जाने का आदेश दिया। उल्लेखनीय है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास एंटीलिया के पास से 25 फरवरी को संदिग्ध हालात में खड़ी स्कॉर्पियो कार मिली थी, जिसमें से जिलेटिन की 20 छड़ें बरामद की गई थीं। इसी सिलसिले में 13 मार्च की रात्रि में वझे की गिरफ्तारी हुई थी। वझे पर ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अंबानी के घर के पास मिली स्कॉर्पियो कार मनसुख हिरेन की ही थी। हिरेन पांच मार्च को ठाणे जिले के क्रीक में मृत पाए गए थे।





Users Today : 52
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 395
Users Last 30 days : 884
Users This Month : 342
Users This Year : 9292
Total Users : 70499
Views Today : 64
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 540
Views Last 30 days : 1144
Views This Month : 467
Views This Year : 10504
Total views : 106527
Who's Online : 0


