Home Crime परिचित की वेलनेस कंपनी में डैकती, सात बदमाश गिरफ्तार

परिचित की वेलनेस कंपनी में डैकती, सात बदमाश गिरफ्तार

83
0

मुंबई, कहते हैं चोर चोरी से जाता है लेकिन हेराफेरी से नहीं जाता है। दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में रहनेवाले एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) पर यह कहावत सटीक बैठती है। अवांछित गतिविधियों के कारण निलंबित हुए उक्त जेई ने जल्द कमाई का ‘स्पेशल २६’ प्लान बनाया। उसने अक्षय कुमार व अनुपम खेर की फिल्म ‘स्पेशल २६’ की तर्ज पर बदमाशों का गैंग बनाकर अपने एक परिचित की वेलनेस कंपनी में डैकती को अंजाम दिया। जेई और उसके गुर्गों ने खुद को मुंबई पुलिस बता कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कंपनी के कर्मचारी को बंधक बनाकर लाखों रुपए, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। मामले की छानबीन के दौरान सीसीटीवी कैमरे कीq मदद से कनिष्ठ अभियंता की पहचान कर पुलिस ने सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि सुभाष प्लेस इलाके में वेलनेस कंपनी चलाने वाले विजय यादव ने १० अगस्त को थाने पहुंचकर लूटपाट की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वह अपने कर्मचारियों के साथ कार्यालय में मौजूद थे। दोपहर १२.३० बजे एक महिला समेत चार बदमाश कार्यालय में घुस गए और सभी कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे। खुद को मुंबई पुलिसकर्मी और छापामारी की बात कहकर उन्हें पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया और २० लाख रुपयोें की मांग की। मालिक को गोली मारने की धमकी देकर पत्नी को फोन कर रुपए मंगवाने के लिए कहा। घर में रखे पांच लाख रुपए के अलावा कार्यालय में रखे ७५ हजार रुपए और मौजूद कर्मचारियों के ४५ हजार रुपए, १० मोबाइल फोन, लैपटॉप लूटने के बाद बदमाश कमरे को बाहर से बंद कर फरार हो गए।