मुंबई: मनोरंजन और सेहत के ‘संडे स्ट्रीट’ जैसे अभियान के जरिए मुंबईकरों का दिल जीतने वाले पुलिस कमिश्नर संजय पांडेय मुंबईकरों को सुकून वाले संडे की सौगात देने जा रहे हैं। ‘संडे साइलेंट’ योजना के तहत हर रविवार को महानगर में निर्माण स्थलों पर शोर करने वाला काम-काज बंद रखने का फरमान जारी किया जाएगा। इससे पहले कमिश्नर ने निर्माण स्थलों पर काम की समय सीमा सुबह 6 से शाम 7 बजे तक और 65 डेसिबल से कम शोर का आदेश जारी किया था।
इसका पालन नहीं करने पर चेंबूर के महावीर डिवेलपर्स समेत 3 बिल्डरों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया। एक दर्जन डिवेलपर्स को नोटिस भेजा गया था। डिवेलपर्स को निर्माण स्थलों पर साउंड कटर लगाने के लिए 31 मार्च तक की समय सीमा दी गई है। मुंबई कोस्टल रोड और मुंबई मेट्रो परियोजना को रविवार को भी निर्माण करने की अनुमति दिए जाने की बात कही गई है।
संजय पांडे का एक और अभियान ‘कार फ्री जोन’ है। इसके तहत मुंबई की सड़कों पर कारों की संख्या को कम करने पर विचार हो रहा है। इनमें सेकेंड हैंड गाड़ियों के इस्तेमाल समेत अन्य मुद्दे शामिल हैं। इसके अलावा, दक्षिण मुंबई के कुछ हिस्सों और महानगर के अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को कार फ्री करने के लिए सिफारिशें भी की गई हैं। इसकी जानकारी कमिश्नर अगले सप्ताह तक सार्वजनिक कर सकते हैं।
सोमवार को संजय पांडे ने पिछले सप्ताह किए गए कार्यों पर आधारित रिपोर्ट कार्ड को आठ बिंदुओं के माध्यम से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नागरिकों से सलाह मांगी। इनमें संडे स्ट्रीट, ध्वनि प्रदूषण, अवैध पार्किंग, भूमि अतिक्रमण, स्टंटबाजी, खटारा गाड़ियां एवं बुजुर्गों की सुरक्षा के विषय शामिल हैं। इसके अलावा मुंबई की सड़कों की पेंटिंग ल्यूमिनसेंट पेंट से शुरू किए जाने की चर्चा चल रही है। आयुक्त ने हर रविवार को 3 बजे लोगों से फेसबुक लाइव के माध्यम से उनसे सीधे संवाद स्थापित कर अपनी समस्या, सुझाव एवं सलाह देने की अपील की है।





Users Today : 15
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 359
Users Last 30 days : 921
Users This Month : 287
Users This Year : 9237
Total Users : 70444
Views Today : 25
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 493
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 399
Views This Year : 10436
Total views : 106459
Who's Online : 0


