मुंबई, सांताक्रुज (पूर्व) में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर स्थित फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे एक लावारिस लाश कोला पुलिस को मिली थी। मृतक के जिस्म पर किसी -तरह के चोट का निशान नहीं था तथा मृतक के संदर्भ में किसी तरह की संदिग्ध जानकारी भी पुलिस को नहीं मिली थी। नतीजतन वाकोला। पुलिस एडीआर दर्ज करके मृतक के संबंध में अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही थी।
वाकोला पुलिस द्वारा मामले की जांच के दौरान यूनिट ८ के अधिकारियों को पता चला कि ब्रिज के नीचे मिली लाश, हत्या करके फेंकी गई थी। इसके बाद डीसीपी दत्ता नलावड़े के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मधुकर सानप के नेतृत्व में पीआई दीपक सावंत की टीम द्वारा की गई जांच में मृतक की शिनाख्त गणेश संदीप गोलतकर के रूप में हुई, जो कि बांद्रा (पूर्व) स्थित कलानगर इलाके में फुटपाथ पर रहता था। वह वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे ही सोता था। यूनिट- 8 की जांच में पता चला कि उसी ब्रिज के नीचे रहनेवाली एक २० वर्षीय युवती का मोबाइल फोन और पर्स ३ अक्टूबर की रात को चोरी हो गया था। युवती को शक था कि गणेश ने उक्त पर्स और मोबाइल फोन चुराया है। इसलिए वह अपने पति व उसके एक ऑटोरिक्का चालक दोस्त के साथ गणेश से अपना मोबाइल व पर्स के बारे में पूछने गई थी। वहां गणेश ने उसे आपत्तिजनक शब्द कह दिए। इससे नाराज महिला व उसके पति ने गणेश को जबरन अपने दोस्त की आटोरिक्शा में गिरा दिया तथा वे उसे अगवा करके बाकोला की तरफ ले गए। रास्ते में महिला व उसके पति ने अपना पैर गणेश की गर्दन पर रखकर उसका गला घोंट दिया और उसकी (लाश वहाँ पुल के नीचे फेंक कर फरारर हो गए। यूनिट-८ की टीम ने आरोपियों को सांताक्रुज व दा.नी. रोड इलाके से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया।





Users Today : 48
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 434
Users Last 30 days : 911
Users This Month : 395
Users This Year : 9345
Total Users : 70552
Views Today : 57
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 596
Views Last 30 days : 1182
Views This Month : 541
Views This Year : 10578
Total views : 106601
Who's Online : 1


