मुंबई, देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले छह महीने से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस समय देश के करीब १२ राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम १०० रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं, जिसके कारण आम जनता महंगाई का सामना कर रही है। २०१४ में देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद पेट्रोल-डीजल की दरों में कमी की गई थी। उस समय गुजरात में हुई जनसभा में मोदी ने सार्वजनिक बयान दिया था कि मेरी किस्मत से घरेलू र्इंधन के दाम कम हुए हैं। उस वाक्य को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि र्इंधन की कीमत में वृद्धि के लिए कौन जिम्मेदार है? आपकी नसीब है या बदनसीब है, ऐसा सवाल जनता कर रही है, इसका उत्तर देने की मांग मलिक ने की। आज पेट्रोल-डीजल और सीएनजी तथा एलपीजी की आसमान छूती कीमतों पर बोलते हुए मलिक ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 87
Views Last 30 days : 383
Views This Month : 163
Views This Year : 3478
Total views : 99501
Who's Online : 0


