नागपुर, महिला ने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। 21 साल की इस महिला का आरोप है कि उनका पति उनके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था। महिला का आरोप है कि उनके पति ने उनकी पिटाई भी की और सोशल मीडिया पर उनकी गंदी तस्वीरें और वीडियो भी अपलोड किये। इस मामले में नागपुर के एक थाने में केस दर्ज करवाया गया है। महिला शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि शादी से पहले उनके 27 साल के पति ने उन्हें यह भी नहीं बताया था कि उसकी एक और शादी हो चुकी थी।
पुलिस के मुताबिक जनवरी के महीने में महिला की मुलाकात भिलाई में हुई थी। आरोपी युवक गोंडिया का रहने वाला है। इसके बाद दोनों ने दुर्ग में शादी रचा ली। पुलिस के मुताबिक शादी के बाद महिला को पता चला कि उसके पति की एक और शादी हो चुकी है। यहां तक कि उसे एक बेटी भी है। जब महिला ने अपने पति से इसके बारे में पूछा तब उसने उसे प्रताड़ित किया और उसे उसके घर पर छोड़ आया।
आरोप के मुताबिक जब महिला वापस भिलाई आई तब उसके पति ने जबरन उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए और उसकी पिटाई की। 19 अक्टूबर को महिला ने इस मामले में अपने पति के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत के बाद इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।





Users Today : 52
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 395
Users Last 30 days : 884
Users This Month : 342
Users This Year : 9292
Total Users : 70499
Views Today : 64
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 540
Views Last 30 days : 1144
Views This Month : 467
Views This Year : 10504
Total views : 106527
Who's Online : 0


