Home Crime बच्ची के साथ यौन शोषण के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

बच्ची के साथ यौन शोषण के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

43
0

ठाणे: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कल्याण से पुलिस ने छह वर्षीय एक बच्ची का यौन शोषण करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि माधव सांत्रा नामक 51 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
उसके खिलाफ गुरुवार को एक शिकायत दर्ज करायी गयी थी. कल्याण में कोल्सेवाडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि बच्ची गुरुवार को नजदीक की दुकान से कुछ खरीदने के लिए अपने घर से बाहर निकली थी, तभी पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने उसे गलत तरीके से छुआ.
डर के कारण लड़की तुरंत अपने घर गयी, जहां उसने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उसकी मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी. उन्होंने बताया कि आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.