मुंबई, महाराष्ट्र तुलसी वृंदावन है। यहां केवल तुलसी की फसल उगती रहेगी। ईडी, सीबीआई, एनसीबी का उपयोग करके कुछ लोग यहां गांजा और भांग की खेती करना चाहते हैं, जो कभी संभव नहीं होगा। कितनी भी उछल-कूद कर लो लेकिन महाविकास आघाड़ी सरकार नहीं गिरेगी। इन शब्दों में शिवसेना नेता, सांसद संजय राऊत ने भाजपा पर करारा प्रहार किया है।
सांसद संजय राऊत ने कल नासिक में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा लगाए गए आरोपों की खबर ली। उन्होंने कहा कि फडणवीस चाहे जितना भी मुझ पर आरोप लगाएं या कीचड़ उछालें इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मेरे पीठ की रीढ़ की हड्डी और मन शिवसेना के लिए कोई भी, वैâसा भी घाव सहने के लिए तैयार है। मौजूदा महाविकास आघाड़ी सरकार पुरोगामी लोकशाही दल (पुलोद) की प्रतिमूर्ति है और देश की सर्वोत्तम सरकार है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सामंजस्य में यह सरकार आगामी २५ वर्षों तक स्थिर रहेगी। कोई कितना भी फड़फड़ा ले लेकिन इस सरकार को नहीं गिरा पाएगा। एनसीबी और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग सफल नहीं हो रहा है तो इस सरकार को गिराने के लिए सेना बुला लो।
संजय राऊत ने भाजपा नेता किरीट सोमैया से सवाल पूछा है कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को देश से किसने भगाया? कोई अधिकारी केंद्र सरकार की मदद के बिना भाग सकता है और क्या देश की सीमा लांघ सकता है? यह समझ में नहीं आ रहा है तो हिमालय में जाकर बैठ जाएं। शरद पवार देश के नेता हैं। वे दूसरे ग्रह से नहीं आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उन्हें गुरु मानते हैं, उनकी उंगली पकड़कर राजनीति में आने की बात प्रधानमंत्री कह चुके हैं। शरद पवार का अपमान करके सोमैया प्रधानमंत्री और उनके गुरु का ही अपमान कर रहे हैं।
संजय राऊत ने कहा कि किरीट सोमैया भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ते हैं, उन्होंने पिंपरी-चिंचवड़ के स्मार्ट सिटी के ७०० करोड़ रुपए के घोटाले के दस्तावेज दिए। उन्हें इस पर कार्रवाई के लिए प्रयास करने चाहिए। इस घोटाले में लिप्त कंपनी भाजपा विधायक प्रसाद लाड के परिवार की है। सोमैया को इस भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ने में क्या दिक्कत है?





Users Today : 0
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 386
Users Last 30 days : 863
Users This Month : 347
Users This Year : 9297
Total Users : 70504
Views Today :
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 539
Views Last 30 days : 1125
Views This Month : 484
Views This Year : 10521
Total views : 106544
Who's Online : 0


