भायंदर, मीरा-भायंदर शहर में व्याप्त पानी की किल्लत को लेकर शहर की राजनीति गरमा गई है। एक तरफ शहरवासी पानी की समस्या से परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू है। शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने शुक्रवार को पत्रकार परिषद का आयोजन कर पानी की किल्लत के कारणों की पोल खोलते हुए इसे भाजपा का पाप बताया। उन्होंने कहा कि शहर में पानी की किल्लत पूरी तरह से २०१७ में मनपा की सत्ता में आए भाजपा की स्वार्थी और अनियोजित नीति के कारण उत्पन्न हुई है।
सरनाईक ने कहा कि शहर में जलापूर्ति के लिए उचित कदम उठाने का सतत प्रयास कर रहा हूं। मीरा-भायंदर मनपा को महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल द्वारा पानी की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के दबाव में मनपा के जलापूर्ति विभाग ने मनमाने ढंग से २०१७ के बाद शहर में प्रमुख नई निर्माण परियोजनाओं को नए पानी कनेक्शन देने का निर्णय लिया। हजारों नए कनेक्शन देने के कारण पुराने मूल निवासियों को पानी नहीं मिल रहा है। मनपा के पास खुद का जल स्रोत नहीं है। मनपा को भी जलापूर्ति की योजना बनाने की जरूरत है। दूर से आनेवाली पानी की पाइप लाइन टूटना, कभी-कभी तकनीकी खराबी, पानी का रिसाव भी इसका कारण हो सकता है। स्वाभाविक है कि जब पानी मांग से कम हो या जब पानी दूर से आ रहा हो तो पानी कम या ज्यादा हो सकता है।





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


