मुंबई, आगामी कुछ वर्षों में मुंबई के दादर स्टेशन की रूपरेखा पूरी तरह से बदलने वाली है। वह दमदार बनकर उभरेगा। रेलवे ने दादर स्टेशन को विकसित करने की नई योजना बनाई है। नॉन फेयर रेवेन्यू के अंतर्गत कमाई करने के लिए रेलवे द्वारा दादर स्टेशन पर कुल चार कमर्शियल टॉवरों की योजना बनाई जा रही है। इनमें एक पूर्व, पश्चिम, तिलक पुल और ऊपर के प्लेटफॉर्म पर राजस्व सृजन के लिए शामिल है। इसमें पार्किंग की जगह भी होगी।
भविष्य में दादर स्टेशन एक बड़े बदलाव से गुजरने के लिए तैयार है। रेलवे अधिकारियों ने यहां डेक की योजना बनाई है, जहां तिलक ब्रिज को जोड़ने वाला दो स्तरीय कॉनकोर्स, भूमिगत मेट्रो को जोड़ने वाला स्काईवॉक बनाया जाएगा, जो रेल परिसर में यात्रियों की आवाजाही को आसान करेगा।
यात्रियों के आवागमन को आसान बनाने के लिए उनके आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते होंगे। इसके साथ ही होल्डिंग एरिया क्षमता में वृद्धि, एक स्थान को दूसरे स्थान से कनेक्ट करनेवाला आगमन/प्रस्थान ब्लॉक भी यहां तैयार किया जाएगा। यात्रियों के बोर्डिंग और डिबोर्डिंग का व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही स्टेशन परिसर में मल्टीपल एंट्री और एग्जिट पॉइंट को ठीक करने का काम शामिल है।
दादर के तिलक ब्रिज से वाहनों द्वारा एक्सेस प्वाइंट का विकास करना है। तिलक ब्रिज को छह लेन का किया जाएगा। तिलक पुल पर यातायात की आवाजाही अवरुद्ध न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए समवर्ती स्तर पर समर्पित पिक-अप और ड्रॉप जोन होगा।





Users Today : 4
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 280
Users This Month : 125
Users This Year : 2907
Total Users : 64114
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 85
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 170
Views This Year : 3485
Total views : 99508
Who's Online : 0


