मुंबई, मार्च-अप्रैल में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षा ऑफलाइन तरीके से हो सकती है। इस वजह से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर विद्यार्थी पूरी मेहनत के साथ तैयारी में जुट जाएं। स्कूल और कॉलेजों के दोबारा खुलने पर शिक्षा मंत्री के साथ चर्चा के दौरान शिक्षकों ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षा ऑफलाइन तरीके से आयोजित करने का सुझाव दिया। पिछले वर्ष कोरोना की वजह से विद्यार्थियों की पढाई भी प्रभावित हुई थी।
रोग के मामले कम होने पर क्या परीक्षा ऑफलाइन तरीके से आयोजित की जा सकती है। स्कूल की परीक्षाओं को लेकर क्या तैयारियां हैं, सिलेबस कितना हुआ है। क्या विद्यार्थी परीक्षाओं के लिए तैयार हैं, कोरोना की तीसरी लहर आने की तैयारी समेत कई मुद्दों को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने शनिवार को शिक्षकों, प्रिंसिपल व अन्य लोगों के साथ बैठक की।
शिक्षा मंत्री के साथ चर्चा में शामिल महाराष्ट्र राज्य जूनियर कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष मुकुंद अंधालकर ने कहा कि कोरोना की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए बोर्ड की परीक्षाएं ऑफलाइन तरीके से लेने का सुझाव शिक्षा मंत्री को दिया गया। ऑफलाइन परीक्षाओं के सुझाव पर सभी एकमत थे। अब विद्यार्थी स्कूल आ रहे हैं तो उनके लिए भी यही बेहतर होगा कि वे ऑफलाइन परीक्षाओं के लिए तैयार रहें।
शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बार विद्यार्थियों की यूनिट टेस्ट और सेमिस्टर एग्जाम भी लिया गया है। उनका सिलेबस भी लगभग पूरा होने को है। ऐसे में यदि कोरोना की तीसरी लहर आ भी जाती है तो स्कूलों को असेसमेंट करने में आसानी होगी। इसके लिए भी आगे फॉर्म्यूला खोज लिया जाएगा।
शिक्षकों के अनुसार, बैठक में शिक्षा मंत्री ने सभी के विचारों को सुना। बोर्ड की परीक्षा ऑफलाइन तरीके से लेने का अंतिम निर्णय बाद में लेने की बात कही। जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 28
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 496
Views Last 30 days : 1190
Views This Month : 402
Views This Year : 10439
Total views : 106462
Who's Online : 0


