मुंबई : मुंबई में सीरियल किलर रमन राघव की एक बार फिर से याद ताजा हो गयी है। दक्षिण मुंबई के भायखला और जेजे मार्ग इलाके में 15 मिनट में फुटपाथ पर सोने वाले दो लोगों की हत्या ने पुलिस की नींद उड़ा दी। दोनों हत्याएं एक ही तरह से पेवर ब्लॉक से सिर पर मार की गयी थी। जेजे मार्ग पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने दोनों हत्याओं को जुर्म कबूल किया है। पुलिस को अंदेशा है कि पिछले कुछ महीने में उसने दक्षिण मुंबई के विभिन्न इलाकों में फुटपाथ पर होने वाले कई लोगों की हत्याएं की हैं।
23 अक्टूबर को भायखला में फल मंडी में एक व्यक्ति खून से लथपथ पाया गया। उसके कुछ ही मिनटों के बाद जेजे मार्ग के फुटपाथ पर भी एक व्यक्ति खून से लथपथ पाया गया। दोनों की एक ही तरीके से हत्या की गयी थी, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस को सीरियल किलर रमन राघव और रविंद्र कंट्रोलु की याद ताजा हो गयी। शहर में सीरियल किलक के सक्रिय होने एवं किसी और दूसरे व्यक्ति को निशाना बनाए जाने को लेकर पुलिस के हाथ पैर फुल गए।
भायखला और जेजे मार्ग पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी को खंगाला, तो एक संदिग्ध दिखायी दिया। सीसीटीवी में उसका चेहरा साफ दिखायी नहीं दे रहा था और पीड़ितों की पहचान भी नहीं हो सकी थी। इससे पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में मुश्किलें आ रही थी। पुलिस की कई टीमों के कड़ी मेहनत के बाद आरोपी मोहम्मद अली रोड के फुटपाथ मिला। पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। उसकी पहचान सुरेश शंकर गौड़ा (40) के रूप में हुई। पुलिस की जांच में उसके साइको किलर होने की जानकारी सामने आयी।





Users Today : 5
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 443
Users Last 30 days : 886
Users This Month : 418
Users This Year : 9368
Total Users : 70575
Views Today : 5
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 605
Views Last 30 days : 1147
Views This Month : 568
Views This Year : 10605
Total views : 106628
Who's Online : 0


