Home Maharashtra कौशल प्रतियोगिता में महाराष्ट्र का शानदार सफलता

कौशल प्रतियोगिता में महाराष्ट्र का शानदार सफलता

45
0

मुंबई, गुजरात में महाराष्ट्र का डंका बजा है। कौशल विकास प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के युवाओं ने शानदार सफलता हासिल की है। राज्य के युवाओं ने कुल ४५ पदक जीते हैं, इनमें २२ स्वर्ण और २३ रजत पदक का समावेश है। इसकी बदौलत महाराष्ट्र पहला स्थान हासिल किया है।
केंद्र सरकार द्वारा गुजरात के गांधीनगर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय कौशल प्रतियोगिता में महाराष्ट्र ने शानदार सफलता हासिल की है। महाराष्ट्र के युवाओं ने इस प्रतियोगिता के लिए २२ स्वर्ण और २३ रजत पदक कुल ४५ पदक जीते हैं। राज्य के कुल ६० से अधिक प्रतियोगी अब बंगलुरु में होनेवाली राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे और वहां से विजेता अगले साल शंघाई (चीन) में होनेवाली विश्व कौशल चैंपियनशिप में भाग लेंगे। पांच पश्चिमी क्षेत्रीय राज्यों और ओडिशा ने गांधीनगर प्रतियोगिता में भाग लिया। कुल ८२ पदकों में से ४५ पदक महाराष्ट्र के युवाओं ने जीते हैं। राजस्थान ने ८ स्वर्ण और ८ रजत (कुल मिलाकर १६), गुजरात ने ८ स्वर्ण और ४ रजत (कुल १२), मध्य प्रदेश ने ३ स्वर्ण और १ रजत (कुल ४), गोवा ने १ स्वर्ण और २ रजत (कुल मिलाकर ३) जबकि ओडिशा ने २ रजत पदक जीते हैं। राज्य के कौशल विकास मंत्री नवाब मलिक ने महाराष्ट्र के सभी प्रतियोगियों को बधाई दी और उन्हें अगली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। कौशल विकास विभाग की प्रमुख सचिव मनीषा वर्मा ने कहा कि राज्य में सभी प्रतियोगी विभिन्न कौशल क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। गांधीनगर में क्षेत्रीय प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के युवाओं को मिली सफलता निश्चित रूप से काबिले तारीफ है।