मुंबई, मुंबई में पांव पसारने के लिए ड्रग्स के कारोबारी हरसंभव प्रयास कर रहे हैं लेकिन मुंबई पुलिस की मुस्तैदी के कारण वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। विगत तीन वर्षों में मुंबई पुलिस की ड्रग्स विरोधी कार्रवाई सात गुना ज्यादा बढ़ी है। बीते तीन वर्षों में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री से जुड़े २०८ मामले मुंबई के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज हुए हैं, जिनमें २९८ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। इसके साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के पास से ३,४१४ किलो मादक पदार्थ बरामद किया गया है, जिसकी कीमत १३१ करोड़ रुपए आंकी गई है। ऐसा खुलासा आरटीआई के जरिए हुआ है।
बता दें कि आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली ने मुंबई में बीते तीन वर्षों में मुंबई पुलिस द्वारा ड्रग्स तस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाईयों का ब्यौरा मांगा था। मुंबई पुलिस एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) के एसीपी संदीप काले ने गलगली की आरटीआई के जवाब में एनडीपीएस एक्ट के तहत वर्ष २०१९, वर्ष २०२० और वर्ष २०२१ (२०/१०/२०२१ तक) तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी है। एसीपी काले ने बताया है कि मुंबई में एएनसी की कुल ५ यूनिट कार्यरत हैं, जिनमें दक्षिण क्षेत्रीय संभाग- आजाद मैदान इकाई, मध्य क्षेत्रीय संभाग- वरली इकाई, पश्चिम क्षेत्रीय संभाग- बांद्रा, पूर्वी क्षेत्रीय संभाग- घाटकोपर इकाई, उत्तर क्षेत्रीय संभाग- कांदिवली इकाई का समावेश है। इन यूनिटों ने ३,४१४ किलो मादक पदार्थ पकड़ा है। इन मादक पदार्थों में कैनबिस (गांजा), हशीश, एमडी, कोकीन, एमडीएमए, कोडीन, अफीम, एलएसडी पेपर, एल्परजोम, नेट्रावेट टैबलेट शामिल हैं।
२०१९ और २०२० की तुलना में ड्रग्स विरोधी सेल २०२१ में अधिक सक्रिय हो गया है और २० अक्टूबर, २०२१ तक कार्रवाई ७ गुना बढ़ गई है। वर्ष २०१९ में १,३४३ स्ट्रिप्स, ७,५७७ बोतल और १,५५१ डॉट मिलीग्राम सहित ३९४.३५ किलोग्राम माल जब्त किया गया था। कुल लागत २५.२९ करोड़ रुपए है। वर्ष २०२० में ५,१९१ बोतल, ६६,००० टैब १४ डॉट मिलीग्राम सहित ४२७.२७७ किलोग्राम माल जब्त किया गया। कुल लागत २२.२४ करोड़ रुपए है। २० अक्टूबर, २०२१ को २,५९२.९३ किलोग्राम माल जब्त किया गया और ८३.१९ करोड़ रुपए की १५,८३० बोतलें और १८९ एलएसडी कागज जब्त किए हैं। इसी तरह एएनसी ने वर्ष २०१९ और वर्ष २०२० की तुलना में वर्ष २०२१ में सबसे अधिक अपराध दर्ज किए और सबसे अधिक गिरफ्तारी भी हुई। २० अक्टूबर, २०२१ तक कुल ९४ अपराध दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें १३७ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वर्ष २०१९ में ७० मामलों में १०३ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जबकि वर्ष २०२० में ४४ मामले दर्ज किए गए, जिनमें गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या ५८ थी।





Users Today : 4
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 280
Users This Month : 125
Users This Year : 2907
Total Users : 64114
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 85
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 170
Views This Year : 3485
Total views : 99508
Who's Online : 0


