Home Crime ठाणे जिले के मुंब्रा में मगरमच्छ के सात बच्चे मुक्त कराए गए,...

ठाणे जिले के मुंब्रा में मगरमच्छ के सात बच्चे मुक्त कराए गए, गिरफ्तार

175
0

ठाणे : महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मुंब्रा में 28 वर्षीय शख्स के पास से मगरमच्छ के सात बच्चों को मुक्त कराया गया है। वह इन्हें बेचने की फिराक में था। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी सकलेन सिराजुद्दीन खतीब को मुंब्रा के रेतीबंदर इलाके से मुखबिर की सूचना पर शनिवार शाम को गिरफ्तार किया गया । एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उसके कब्जे से मगरमच्छ के सात बच्चों को मुक्त कराया। उन्होंने बताया कि वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और अदालत ने उसे 15 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।