ठाणे : शहर के रायगढ़ गली में आठ से दस लोगों को सोमवार को एक आवारा कुत्ते ने काट लिया है। इस घटना से शहर में एक बार फिर आवारा कुत्तों की दहशत फैलने लगी है। स्थानीय नगर सेवक नारायण पवार ने बताया कि रायगढ़ गली में आवारा पागल कुत्ते ने 8 से 10 लोगों को काट लिया है। उसे पकड़ने के लिए तत्काल कर्मचारी ही उपलब्ध नहीं हुए। उन्होंने कहा कि मनपा की लापरवाही के चलते लोग कुत्ते के शिकार हुए है। इसके लिए मनपा जिम्मेदार है। रायगढ़ गली में एक आवारा पागल कुत्ते के काटने पर स्थानीय लोगों ने नगरसेवक पवार से संपर्क कर उन्हें जानकारी दी। उस समय पशुवैद्यकीय अधिकारी से संपर्क करने पर उन्हें बताया गया कि विभाग में कर्मचारी ही नहीं है। अपने विभाग के सभी कर्मचारी आरोग्य विभाग में कार्यरत हैं। नगरसेवक पवार ने कहा है कि मनपा की लापरवाही के चलते एक पागल कुत्ते ने एरिया में दहशत फैला दिया है। आवारा कुत्तों की जनसँख्या नियंत्रण के बाद कुछ समय से नागरिकों में कुत्तों का भय कम हुआ था। घटना से एक बार फिर सुबह शाम शुद्ध हवा लेने निकलने वाले वरिष्ठ नागरिकों में आवारा कुत्तों का भय उत्पन्न होने लगा है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


