Home Crime सिंगल जर्नी के लिए विंडो पर बढ़ रही भीड़, ५० लाख हुए...

सिंगल जर्नी के लिए विंडो पर बढ़ रही भीड़, ५० लाख हुए लोकल यात्री

116
0

मुंबई, लाखों मुंबईकरों को लोकल ट्रेन के सिंगल टिकट का इंतजार था। ये इंतजार आखिरकार गत रविवार को खत्म हुआ। अब राज्य सरकार ने दो डोज लेने के बाद १४ दिन की अवधि पूरी कर चुके लोगों को सिंगल टिकट खरीदने की छूट दे दी है। इस छूट के बाद लोकल यात्रियों की संख्या में वृद्धि तो हुई है, साथ ही सिंगल टिकट के लिए उपनगरीय स्टेशन की टिकट खिड़कियों पर लंबी कतारें भी लग रही हैं। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि सिंगल टिकट निकलनेवाले यात्रियों को फिलहाल इस परेशानी से जूझना होगा।
करीब डेढ़ साल से मुंबई लोकल पहले की तरह नहीं चल रही थी। जिन लोकल ट्रेनों में करीब ८० लाख लोग यात्रा करते थे, उनमें अब हाल ही के दिनों में ५० लाख यात्री रोजाना सफर करने लगे हैं।