मुंबई,कोरोना रोधी टीके की दूसरी खुराक न लेनेवाले मुंबईकरों को अब मनपा की तरफ से फोन आएगा। इस दौरान लाभार्थी से टीके की दूसरी खुराक न लिए जाने का कारण पूछा जाएगा। जानकारी के अनुसार, करीब तीन लाख लाभार्थियों ने अवधि समाप्त होने के बाद भी टीके की दूसरी खुराक नहीं ली है। इसे देखते हुए मनपा द्वारा कोरोना काल में बनाए गए २४ वॉर्ड स्तरीय वॉर रूम का उपयोग किया जाएगा। वॉर रूम के माध्यम से महानगरपालिका अगले दस दिनों में मुंबई में टीकाकरण अभियान की प्रक्रिया को कारगर बनाने का प्रयास करेगी। मतलब मनपा घंटी बजाएगी और दूसरा डोज नहीं लेनेवालों को जगाएगी।
मुंबई में लगभग ५०० टीकाकरण केंद्रों पर १.४७ करोड़ लोगों को टीका लगाया गया है। इनमें से ९२ लाख नागरिकों ने पहली और ५६ लाख नागरिकों ने टीके की दूसरी खुराक ले ली। शहर में १८ वर्ष से अधिक आयु के लोगों की संख्या ९२.३ लाख है। वे कोविड टीका के लिए पात्र हैं। माना जा रहा है कि शहर की लक्षित आबादी की ९९.१ फीसदी आबादी ने पहली खुराक ले ली है और ६१ फीसदी ने दूसरा खुराक ली है। हालांकि, जानकारी सामने आई है कि करीब तीन लाख मुंबईकरों ने समय पर टीके की दूसरी खुराक नहीं ली है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कहा गया है कि टीकाकरण अभियान को कारगर बनाने के लिए २४ वॉर्ड स्तरीय वॉर रूम का इस्तेमाल किया जाएगा। वॉर रूम से फोन कर लाभार्थियों से दूसरी डोज न लेने का कारण पूछा जाएगा। इसके अलावा संबंधित व्यक्ति को जल्द-से-जल्द दूसरी खुराक दिए जाने का भी प्रयास किया जाएगा।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 27
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 495
Views Last 30 days : 1189
Views This Month : 401
Views This Year : 10438
Total views : 106461
Who's Online : 0


