मुंबई, पुरुषों पर मनचला होने का आरोप अक्सर लगता है। बीवी कितनी भी खूबसूरत क्यों न हो लेकिन फिर भी पुरुष दूसरी महिलाओं को ताड़ने एवं पाने का कोई मौका चूकना नहीं चाहते हैं। वहीं दूसरी तरफ ये भी कहा जाता है कि एक महिला सब-कुछ बांट सकती है लेकिन अपना बिस्तर यानी पति का बंटवारा वह कभी बर्दाश्त नहीं कर पाती है। ऐसा ही एक मामला जर्मनी से सामने आया था, जिसमें पति के नाजायज संबंधों का खौफनाक अंजाम देखने को मिला था।
जर्मनी में रहनेवाली एक २९ वर्षीया युवती इन दिनों पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। उक्त युवती को वहां की अदालत ने उम्रवैâद की सजा सुनाई है। क्योंकि उसने गुस्से में काम ही कुछ ऐसा किया था। दोषी युवती पर करीब सालभर पहले अपने ही पांच बच्चों की हत्या का आरोप लगा था। उसी मामले में अदालत ने उसे ताउम्र जेल में रखने का फरमान सुनाया है।
क्रिस्टियन, जर्मनी के सोलिंगन में अपने पति और ६ बच्चों के साथ रहती थी। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था लेकिन अचानक एक दिन कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से क्रिस्टियन की पूरी जिंदगी ही बदल गई। हुआ ऐसा था कि वह अपने जिस पति पर बहुत ज्यादा विश्वास करती थी और बेहद प्यार करती थी, असल में वह दगाबाज निकला। वह बाहर दूसरी महिलाओं के साथ प्यार के पेंच लड़ाता था। लेकिन कहते हैं न कि इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छिपते। क्रिस्टिना के मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ। पति की बेवफाई का सबूत एक दिन क्रिस्टियन के हाथ लग गया।
दरअसल उसे पति की एक तस्वीर मिली थी, जिसमें एक अन्य महिला भी थी और तस्वीर से इतना तो स्पष्ट हो रहा था कि दोनों का रिश्ता दोस्ती से काफी आगे बढ़ चुका है।
क्रिस्टियन ने पति की बेवफाई का गुस्सा अपने मासूम बच्चों पर निकाला, उन्हें दर्दनाक मौत देकर। घटना ३ सितंबर, २०२० की है। क्रिस्टियन ने पहले बच्चों को नशीला पदार्थ खिलाया था। बाद में उनका गला घोंटकर उन्हें बाथ टब में डुबो कर मार डाला। इससे घटना के बाद क्रिस्टियन ने अपने बच्चों के शवों को तौलिए में लपेटकर बिस्तर में रख दिया। उसका सबसे बड़ा बेटा बच गया क्योंकि वह उस समय घर के बाहर घूम रहा था। बच्चों को मारने के बाद क्रिस्टियन खुदकुशी करने के लिए डसेलडोर्फ सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूद गई लेकिन वह बच गई। क्रिस्टियन ने हत्याओं को अंजाम देने से पहले पति को मैसेज टाइप किया था कि वह अब कभी अपने बच्चों को नहीं देख सकेगा। बीते दिनों कोर्ट ने क्रिस्टियन को दोषी करार देते हुए उम्रवैâद की सजा सुनाई। मुकदमे के दौरान कोर्ट ने ४० से अधिक गवाहों को सुना।
इसी तरह का एक मामला अमेरिका में भी सामने आया है। वहां एक शख्स के कई महिलाओं से संबंध थे और उसके ९ बच्चे भी हैं। उसकी पत्नी को जब इसका पता चला तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई लेकिन इतने बड़े सदमें के बावजूद उसने समझदारी दिखाई। उसने अपने बच्चों के साथ शहर छोड़ दिया। ये दास्तान है अमेरिका के एरिजोना शहर में रहनेवाली महिला हैली मए की। हैली ने टिकटॉक पर बताया कि उसके पूर्व पति ने उसे कई साल तक धोखा दिया। उसके पूर्व पति के अलग-अलग महिलाओं से ९ बच्चे हैं। अब वह कहीं और रहती हैं।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


