मुंबई, देश और दुनियाभर में रेप व महिलाओं के साथ उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं। महिलाएं और खासकर अपने घरों में अपने ही परिजनों (पिता, भाई, चाचा, मामा, पड़ोसी व दूसरे सगे-संबंधियों या परिचितों की हवस का शिकार बन रही हैं। हवसी दरिंदे बच्चियों व वृद्ध महिलाओं तक को नहीं बख्श रहे हैं। लेकिन इसी बीच इंग्लैंड से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक हवसी दरिंदे ने हैवानियत के सारे रिकॉर्डों को ध्वस्त कर दिया है। मुर्दाघर में काम करनेवाला एक इलेक्ट्रिशियन १२ साल तक महिलाओं के शवों के साथ रेप करता रहा और इसके वीडियो भी बनाता था।
इंग्लैंड के एक इलेक्ट्रिशियन द्वारा दिए गए शॉक से पूरी दुनिया को निश्चित तौर पर सदमा लगा होगा। क्योंकि इलेक्ट्रिशियन का कुकर्म है ही इतना घिनौना। वह मुर्दाघर में लाशों को अपनी हवस का शिकार बनाता था। दावा किया जा रहा है कि वह एक दो नहीं बल्कि सौ से ज्यादा महिलाओं व बच्चियों की लाशों से कुकर्म कर चुका है।
इंग्लैंड से एक बेहद हैरान कर देनेवाला वाकया सामने आया है। यहां एक शख्स लगातार मुर्दाघर में महिलाओं की लाशों के साथ कुकर्म करके वीडियो बनाता रहा। उसने करीब १०० महिलाओं के शवों के साथ रेप किया लेकिन किसी को इस बात का पता नहीं चला। यह तब की बात है, जब आरोपी शख्स उस मुर्दाघर में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। उक्त कुकर्मी के कुकर्म का खुलासा एक पुराने मामले में उसकी गिरफ्तारी के बाद हुआ था।
यह झकझोरने वाली अमानवीय घटना इंग्लैंड के ईस्ट ससेक्स स्थित टाउन हीथफील्ड के दो मुर्दाघरों की है। आरोपी डेविड फुलर करीब उक्त मुर्दाघरों में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। आरोप है कि वह १२ साल तक अस्पताल के मुर्दाघरों में आनेवाले शवों का रेप करता रहा। उसने करीब १०० महिलाओं के शवों को अपनी हवस का शिकार बनाया लेकिन किसी को इस बात का पता नहीं चला। क्योंकि फुलर दूसरे कर्मचारियों के चले जाने के बाद काम का बहाना बनाकर देर रात तक मुर्दाघर में रुका रहता था। इस दौरान व एकांत का लाभ उठाकर शवों से सेक्स करते हुए अपनी हवस की आग शांत करता था। उसने ९ साल के बच्चे से लेकर १०० वर्ष के वयोवृद्ध तक, सभी की लाशों के साथ बलात्कार किया।





Users Today : 4
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 280
Users This Month : 125
Users This Year : 2907
Total Users : 64114
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 85
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 170
Views This Year : 3485
Total views : 99508
Who's Online : 0


