Home Crime मरीन ड्राइव में महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से बदसलूकी

मरीन ड्राइव में महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से बदसलूकी

5
0

मुंबई : इसी बीच मुंबई के मरीन ड्राइव इलाके से भी एक और मामला सामने आया है. यहां वीआईपी मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक कंट्रोल कर रही महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ एक कार चालक महिला ने अभद्र व्यवहार किया.
बताया जा रहा है कि शाम करीब 5:30 बजे एनएससीआई, मरीन ड्राइव इलाके में यातायात नियंत्रण के लिए महिला पुलिसकर्मी तैनात थीं. उसी दौरान MH01 CD 8304 नंबर की कार सड़क पर खड़ी थी. महिला पुलिसकर्मी ने कार को साइड में लगाने को कहा, जिस पर कार से उतरी महिला गुस्से में आ गई.
गाली-गलौज और धमकी का आरोप
गवाहों के मुताबिक, कार चालक महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अश्लील गालियां दीं और धमकी भी दी. उसने कथित तौर पर कहा, “मैं तुम्हारे कपड़े फाड़ दूंगी” और “तुम भाग्यशाली हो कि मैंने तुम्हें अभी नहीं मारा.”
बताया जा रहा है कि उस महिला ने खुद को एक राजनीतिक नेता का रिश्तेदार बताकर दबाव बनाने की भी कोशिश की. घटना के बाद में जब महिला पुलिसकर्मी शिकायत दर्ज कराने मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन पहुंचीं, तो बताया गया कि ऐसे मामले अक्सर होते रहते हैं. इस मामले ने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.