मुंबई, रोजगार के बहाने हिंदुस्थान में आकर मादक पदार्थों की तस्करी करनेवाले अप्रâीकी ड्रग्स तस्करों पर मुंबई पुलिस ने कल एक बार फिर जोरदार प्रहार किया। पुलिस ने एक नाइजेरियन ड्रग्स तस्कर को ६ करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। वह बोरेनुमा बैग में २ किलो १४ ग्राम मेथक्वेलोन ड्रग्स कंधे पर लिए घूम रहा था।
बता दें कि मुंबई पुलिस की एंटी नार्कोटिक्स सेल (एएनसी) कांदिवली यूनिट के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रूपेश नाईक १० नवंबर को अपनी टीम के साथ गोरेगांव-पूर्व की आरे कॉलोनी इलाके में गश्त कर रहे थे। उस दौरान पॉलेटी चर्च ट्रस्ट, विजय नगर परिसर में उन्हें एक नाइजेरियन संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता नजर आया। उसके कंधे पर एक बोरीनुमा बैग लटका था। पुलिस ने उसे बुलाया तो वह भागने लगा। नाइजेरियन आरोपियों के उग्र स्वभाव को देखते हुए रूपेश नाईक व उनके सहयोगियों ने पूरी सावधानी के साथ उक्त आरोपी को पीछा करके गिरफ्तार किया। डीसीपी दत्ता नलावड़े के मार्गदर्शन में उक्त बैग की जांच की गई तो उसमें ६ करोड़ ४ लाख रुपए का मेथक्वेलोन ड्रग्स बरामद हुई। गिरफ्तार नाइजेरियन आरोपी अंधेरी-पूर्व स्थित साकीनाका इलाके में रहता था। कोर्ट ने उसे १५ नवंबर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।
मेथक्वेलोन को पहले दर्द निवारक के रूप में इस्तेमाल किया जाता था लेकिन बाद में इसके सेवन से होनेवाले नुकसान को देखते हुए इसे प्रतिबंधित कर दिया गया। नशेड़ियों की दुनिया में मेथक्वेलोन, डिस्को बिस्किट के नाम से लोकप्रिय है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 8
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 368
Views This Month : 180
Views This Year : 3495
Total views : 99518
Who's Online : 0


