मुंबई, ड्रग्स तस्कर मुंबई से दूसरे राज्यों में भी ड्रग्स की सप्लाई कर रहे हैं। ऐसे ही एक सप्यालर अजीम को लखनऊ में गिरफ्तार किया गया है। अजीम ने बताया कि वह साल 2020 से तौहीद बशीर अहमद नाम के ड्रग माफिया के लिए काम कर रहा है। वह तौहीद से ड्रग्स लेकर मुंबई से लखनऊ ट्रेन से गया था।
इससे पहले वह तौहीद के साथ उसकी प्राइवेट कार में भी लखनऊ आ चुका है। तौहीद अपने कस्टमर का नाम और फोन नंबर अजीम को दे देता था। उसके बाद अजीम उन कस्टमरों को फोन कर उन्हें बताई जगह पर ड्रग्स सप्लाई कर देता था। कस्टमर से जो भी कैश मिलता था, अजीम बाद में उन रुपयों को तौहीद को पहुंचा देता था। कई बार अजीम ग्राहकों को तौहीद का अकाउंट नंबर दे देता था और उसमें रकम ट्रांसफर करने को कहता था।





Users Today : 7
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 126
Users Last 30 days : 677
Users This Month : 255
Users This Year : 11276
Total Users : 72483
Views Today : 10
Views Yesterday : 15
Views Last 7 days : 149
Views Last 30 days : 825
Views This Month : 322
Views This Year : 12955
Total views : 108978
Who's Online : 0


