Home Crime ९ लाख का चूना लगाकर दुल्हन फरार

९ लाख का चूना लगाकर दुल्हन फरार

49
0

पुणे, दृष्टिहीन व्यक्ति को शादी का झांसा देकर ९ लाख का चूना लगाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात ये है कि दृष्टिहीन व्यक्ति से विवाह के बाद कथित लुटेरी दुल्हन करीब सात महीने तक घर में रही और बाद में वह ९ लाख रुपए की नकदी-गहने आदि समेट कर चंपत हो गई। इस मामले में पुणे की विमानतल पुलिस लुटेरी दुल्हन और उसके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच कर रही है।
बता दें कि विमान नगर पुलिस थाने की हद में रहनेवाले विकास चौधरी (बदला हुआ नाम) की दोनों आंखें खराब हैं। हालांकि वे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में काम करते हैं। लेकिन दृष्टिहीन होने की वजह से उनकी शादी नहीं हो पा रही थी। इसी दौरान समाज के जय कुमार सिंघवी (बदला हुआ नाम) के जरिए विकास की मुलाकात सरिता (काल्पनिक नाम) से हुई। सरिता ने विवाह के बदले विकास से पैसों की मांग की और जनवरी २०२१ से जुलाई २०२१ के बीच ८ लाख ७३ हजार रुपए ऐंठ लिए। सरिता ने नई शादीशुदा जिंदगी बिताते हुए अलमारी से ३३ हजार रुपए के गहने और २० हजार रुपए वैâस लेकर फरार हो गई। विनोद ने उससे बार-बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। उसने वापस आने का आश्वासन दिया लेकिन इसके बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया। उसके आधार कार्ड की जांच की गई तो वह फर्जी पाया गया।