मुंबई, कोल्हापुर के चीनी व्यापारी से दोस्ती कर हनी ट्रैप में फंसाए जाने का मामला सामने आया है। ट्रैप में फसाने के बाद तीन वर्षों में तीन करोड़ से अधिक रकम वसूल किए जाने की शिकायत दर्ज होने पर गिरोह की एक महिला सहित दो पुरुषों को मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट १० ने गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार महिला की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार कोल्हापुर के चीनी व्यापारी किसी कारोबार के मकसद से २०१६ में गोवा गए थे। उस दौरान आरोपी ने व्यापारी से दोस्ती की ।इस बीच वर्ष २०१९ में व्यापारी कोल्हापुर से अंधेरी आकर एक पांच सितारा होटल में रुके थे। इस की जानकारी महिला आरोपी को होने पर बार-बार फोन कर एक साथ भोजन करने की बात कर मिलने के बहाने होटल में अपनी एक सहेली को भी ले जाकर मिलाया। होटल के कमरे में खाने का ऑर्डर दिया गया था। जब वह दरवाजे पर खड़ा होकर कुछ देर बात कर रहा था, तो एक अन्य महिला आरोपी ने अपने कपड़े उतार दिए और उसके चारों ओर एक कंबल लपेट कर शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया। वीडियो वायरल नहीं करने के लिए वर्ष २०१९ से लेकर अभी तक ३ करोड़ २६ लाख रुपए वसूल कर चुके है। इसके बावजूद भी पैसे की मांग किए जाने पर व्यापारी ने मुंबई क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराया। शिकायत दर्ज होने पर पुलिस सह आयुक्त अपराध मिलिंद भारम्बे, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) एस वीरेश प्रभु, पुलिस उपायुक्त (प्रकटीकरण-१) अपराध शाखा नीलोत्पल, सहायक आयुक्त अतिरिक्त कार्य अपराध शाखा अलकनूर के मार्गदर्शन में प्रभारी पुलिस निरीक्षक कक्ष १० महेशकुमार ठाकुर, पुलिस निरीक्षक किरण लोंधे, पुलिस निरीक्षक उत्तम सहायक, पुलिस निरीक्षक गणेश टोडकर, विजय संधभोर, वाल्मीक कोरे, अफरोज शेख, सफी, रवींद्र माने आदि की टीम ने जाल बिछाकर दो पुरुष और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि एक महिला आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।





Users Today : 47
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 433
Users Last 30 days : 910
Users This Month : 394
Users This Year : 9344
Total Users : 70551
Views Today : 56
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 595
Views Last 30 days : 1181
Views This Month : 540
Views This Year : 10577
Total views : 106600
Who's Online : 0


