मुंबई: भीषण गर्मी का असर मौसम विभाग के उपकरणों पर भी देखने को मिल रहा है। 30 मई को आईएमडी ने नागपुर का तापमान 54.4 डिग्री सेल्सियस बताया था। अब केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि आईएडी का यह आंकड़ा सही नहीं है। उन्होंने कहा कि तापमान मापने वाले इलेक्ट्रॉनिक सेंसर में आई खराबी के कारण ये तापमान दर्ज किया गया था जो गलत है।
देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। कई जगहों पर तापमान 50 के पार भी पहुंच रहा है। वहीं, भीषण गर्मी का असर मौसम विभाग के उपकरणों पर भी देखने को मिल रहा है। 30 मई को आईएमडी ने नागपुर का तापमान 54.4 डिग्री सेल्सियस बताया था। अब इसको लेकर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सफाई दी है।
उन्होंने कहा कि नागपुर सिटी में आईएमडी द्वारा संचालित मौसम केंद्र ने 30 मई को अधिकतम तापमान 54.4 डिग्री सेल्सियस और एक और स्टेशन नागपुर ने 52.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, जो सही आंकड़ा नहीं है। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में आगे कहा कि तापमान मापने वाले इलेक्ट्रॉनिक सेंसर में आई खराबी के कारण ये तापमान दर्ज किया गया था, जो गलत है।
उन्होंने आगे बताया कि आईएमडी पुणे ने इलेक्ट्रॉनिक सेंसर में खराबी की पुष्टि की है। उन्होंने आगे बताया कि नागपुर में अन्य मौसम विभाग केंद्र स्टेशन के अवलोकनों ने अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस की सीमा में बताया। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग इस मामले में सुधारात्मक कार्रवाई कर रहा है।
वहीं, इस मामले में मौसम विभाग ने भी एक बयान देकर सेंसर में खराबी की पुष्टि की है। मौसम विभाग ने कहा कि 30 मई को नागपुर सिटी IMD स्वचालित मौसम स्टेशन (AWS) ने अधिकतम तापमान 54.4 डिग्री सेल्सियस और एक अन्य स्टेशन नागपुर ने 52.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इलेक्ट्रॉनिक सेंसर की विफलता के कारण ये मान गलत हैं। नागपुर स्थित अन्य AWS और IMD वेधशाला स्टेशन से प्राप्त अवलोकनों के अनुसार अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। IMD इस मामले में अपने सेंसर में बदलाव सहित जरूरी सुधारात्मक कार्रवाई कर रहा है।





Users Today : 7
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 393
Users Last 30 days : 870
Users This Month : 354
Users This Year : 9304
Total Users : 70511
Views Today : 7
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 546
Views Last 30 days : 1132
Views This Month : 491
Views This Year : 10528
Total views : 106551
Who's Online : 0


