मुंबई, चलती हुई मुंबई लोकल ट्रेन पकड़ने के चक्कर में बैलेंस खोने की वजह से एक महिला गिर गई. भायखला रेलवे स्टेशन की यह घटना है. भायखला रेलवे स्टेशन पर एक महिला चलती हुई ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी. इस कोशिश में उनका बैलेंस गड़बड़ाया और वो ट्रेन के दरवाजे से नीचे गिर गईं. महिला के गिरते ही स्टेशन पर तैनात एक महिला रेलवे कर्मचारी ने दौड़ लगाई और उस महिला को किनारे किया. इस महिला कर्मचारी का नाम सपना गोलकर है. सपना गोलकर की सतर्कता और बहादुरी की वजह से संबंधित महिला की जान बचाई जा सकी. रेलवे विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी शेयर की है. रेलवे विभाग ने जानकारी देने के साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है.
इस वीडियो में महिला चलती हुई ट्रेन पकड़ने की कोशिश करती हुई दिखाई दे रही है. ट्रेन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगती है और महिला का संतुलन बिगड़ जाता है. इसके बाद महिला नीचे गिर जाती है. इस बीच महिला को गिरी हुई देख कर रेलवे कर्मचारी सपना गोलकर दौड़ती हुई महिला के पास पहुंचती हैऔर तेजी से उन्हें साइड में करती है. इस दौरान तेजी से मुंबई लोकल प्लेटफॉर्म से निकल जाती है. गोलकर की इस सतर्कता, सावधानी और साहस की हर तरफ तारीफ़ हो रही है. मुंबई लोकल पकड़ने की जल्दी में आए दिन इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं. लेकिन इस गलती से बच निकलने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिल पाता है. कई लोगों गलती सुधारने का मौका नहीं मिल पाता है. अगर कभी कहीं जाने की जल्दी हो तो एक बार ठिठक कर यह जरूर सोचें कि कोई काफी देर से आपका इंतजार कर रहा है.





Users Today : 2
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 74
Users Last 30 days : 287
Users This Month : 44
Users This Year : 2826
Total Users : 64033
Views Today : 2
Views Yesterday : 7
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 51
Views This Year : 3366
Total views : 99389
Who's Online : 0


