भायंदर, आनेवाले दिनों में पुलिस आयुक्तालय अपनी इमारत में शिफ्ट होगा। इस इमारत निर्माण की दिशा में प्रशासन ने एक कदम बढ़ा दिया है। मीरा-भायंदर मनपा के विकास नक्शे में इसके लिए भूखंड आरक्षित किया गया है। इस भूखंड पर आयुक्तालय की इमारत निर्माण से पूर्व ही राज्य सरकार ने मीरा-भायंदर, वसई-विरार के लिए स्वतंत्र पुलिस आयुक्तालय को ३० सितंबर २०२० को शुरू करने का आदेश जारी किया था। इसके बाद राज्य के गृह विभाग ने मीरा-भायंदर मनपा के मीरा रोड स्थित प्रभाग कार्यालय सह मनपा के ही अन्य विभागों के लिए निर्मित इमारतों में किराए पर आयुक्तालय का कार्यालय शुरू कर दिया था।
आयुक्तालय के आरक्षित भूखंड को हस्तांतरित करने के लिए मनपा ने २० करोड़ रुपए की मांग की थी। इसमें से राज्य सरकार ने हाल ही में १० करोड़ रुपए की निधि को मंजूरी दी है, ऐसी जानकारी मनपा आयुक्त दिलीप ढोले ने दी है। मंजूर किए गए १० करोड़ रुपए आयुक्तालय द्वारा शीघ्र ही मनपा को दिए जाने की संभावना है। बाकी के १० करोड़ रुपए राज्य सरकार से प्राप्त होने के बाद उक्त आरक्षित भूखंड आयुक्तालय को हस्तांतरित किया जाए या उससे पूर्व ही हस्तांतरित कर दिया जाए, इस पर आगामी १ दिसंबर की महासभा में निर्णय लिए जाने की बात सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता दीपक खांबित ने कही है। पुलिस आयुक्तालय के लिए इस आरक्षित भूखंड पर नई इमारत, परेड मैदान, पुलिस के लिए निवास स्थान आदि के निर्माण की योजना बनाई गई है। ज्ञात हो कि २९ अगस्त २०१९ की मंत्रिमंडल की बैठक में इस पुलिस आयुक्तालय को मान्यता दी गई थी। २ सितंबर २०२० को राज्य सरकार द्वारा पुलिस आयुक्त पद पर सदानंद दाते की नियुक्ति की गई। उसके बाद ७ सितंबर २०२० को महापौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में मीरा रोड-पूर्व के रामनगर में स्थित मनपा प्रभाग कार्यालय की इमारत को आयुक्तालय के लिए दो वर्षों तक भाड़े पर देने का निर्णय लिया गया। ३० सितंबर से पुलिस आयुक्तालय के कामकाज की प्रत्यक्ष शुरुआत करने का आदेश राज्य सरकार ने जारी किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हाथों इस आयुक्तालय का ई-उद्घाटन संपन्न हुआ था।





Users Today : 2
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 54
Users Last 30 days : 278
Users This Month : 123
Users This Year : 2905
Total Users : 64112
Views Today : 4
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 82
Views Last 30 days : 373
Views This Month : 167
Views This Year : 3482
Total views : 99505
Who's Online : 0


