मुंबई, महाराष्ट्र में कोरोना पूरी तरह से नियंत्रण में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक रविवार को संपूर्ण राज्य में कोरोना के नए ७०७ मामले सामने आए। हालांकि उपचार के दौरान सात मरीजों की मौत हुई है, जबकि ६७७ मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं राज्य में इस समय कुल ७,१५१ सक्रिय मामले हैं। विभाग के मुताबिक अब तक राज्य में कुल ६६,३८,७७८ लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि ६४,८६,७८२ संक्रमित वायरस को मात देते हुए पूरी तरह स्वस्थ हुए हैं। दूसरी तरफ उपचार के दौरान १,४१,१७० लोगों की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र में कुल ७९,७७४ लोगों को क्वॉरंटीन में रखा गया है। राज्य में इस समय ७८,८५८ लोग होम और ९१६ लोग संस्थागत क्वॉरंटीन में हैं।
मुंबई में रविवार को कोविड के २१३ नए मामले मिले, जबकि एक मरीज की मौत हो गई। इसी तरह २१० मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं मुंबई में कुल १,७९८ सक्रिय मरीज हैं। इस बीच मुंबई में डबलिंग रेट घटकर ३,०५५ दिन हो गया है, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर घटकर ०.०२ प्रतिशत हो गई है। रिकवरी रेट ९७ फीसदी पर बरकरार है। शहर में शून्य कंटेनमेंट जोन हैं। रविवार के आंकड़ों के अनुसार १७ इमारतों को सील कर दिया गया है। बता दें कि मुंबई में कोरोना से अब तक ७,६३,८३५ संक्रमित और ७,४३,११५ बीमारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं कुल १६,३४९ मरीजों की मौत भी हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट ९७.७१ फीसदी पर है। इसी तरह मृत्यु दर २.१२ फीसदी पर बरकरार है।





Users Today : 7
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 350
Users Last 30 days : 839
Users This Month : 297
Users This Year : 9247
Total Users : 70454
Views Today : 8
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 484
Views Last 30 days : 1088
Views This Month : 411
Views This Year : 10448
Total views : 106471
Who's Online : 1


