Home Crime बिल्डिंग की दीवार गिरी, कई गाड़ियां मलबे में दबीं

बिल्डिंग की दीवार गिरी, कई गाड़ियां मलबे में दबीं

49
0

ठाणे : मुंबई के पास ठाणे के नौपाडा इलाके में आज सुबह अचानक एक बिल्डिंग की दीवार गिर गई। इस घटने में दीवार के पास पार्क की गईं कई गाड़ियां दीवार के मलबे में दब गईं। बताया जा रहा है कि, बिल्डिंग कि यह दीवार पहले से ही खस्ताहाल थी। घटना के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मलबे को हटाकर गाड़ियों को बहार निकालने का ऑपरेशन चलाया।
एक अधिकारी के अनुसार, आज लगभग 09:45 बजे लगभग 50 से 55 फीट की दीवार गिर पड़ी। यह दीवार ठाणे में नौपाडा के वधार वाडी पर मौजूद बिल्डिंग, राजदीप सोसाइटी में थी और खस्ताहाल थी। घटना के बाद लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग सहित डिज़ास्टर सेल को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद नौपाड़ा पुलिस, आरडीएमसी और फायर ब्रिगेड साइट पर पहुंचा। उन्होंने बताया कि, गनीमत रही कि, इस घटना में कोई घायल या फिर हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। इस घटना में करीब 12 वाहनों को नुकसान पहुंचा है। इनमें 7 बाइक है और चार कारें हैं।