ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे में 1 लाख रुपए का लोन लेने गई युवती को जालसाजों ने धोखा देकर उससे 14 लाख रुपए से अधिक ले लिए. पुलिस ने बताया कि 22 साल की इस युवती ने शिकायत दर्ज कराई है और इस पर जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के पिता, जो मुंबई के पास ठाणे में एक कंपनी के बिजनेस हेड थे. जब वे रिटायर हुए तब उनके खाते में 18 लाख रुपए थे. इसी खाते से युवती ने अपने व्यक्तिगत कारणों से 1 लाख रुपए खर्च कर दिए थे. वह इसे दोबारा खाते में जमा करना चाहती थी. इसी के लिए वह लोन लेने की कोशिश कर रही थी.
पुलिस शिकायत में कहा गया है कि 24 जुलाई को, युवती के पास एक व्यक्ति का फोन आया, उसने अपना परिचय निजी वित्त कंपनी के प्रतिनिधि के रूप में दिया. इस प्रतिनिधि ने युवती को भरोसा दिया कि वह इस लोन को पूरा करा देगा और युवती को यह रकम जल्द मिल जाएगी, लेकिन इसके लिए प्रोसेसिंग फीस के रूप में 2600 रुपए का भुगतान करना होगा. इस पर युवती ने यह रकम उसे दे दी.
पुलिस ने कहा बताया कि रकम देने और जानकारी आदि देने के बाद भी जब लोन नहीं मिला तो युवती फाइनेंस कंपनी के दफ्तर पहुंची. तो एक अन्य व्यक्ति ने उसे बताया कि जिस एजेंट के साथ वह काम कर रही थी, उसे कोरोना हो गया है और अब वह उसकी मदद करेगा. इस नए आदमी ने बताया कि लोन की प्रोसेस फिर से करनी होगी, इसलिए फीस फिर भरनी होगी. ऐसे ही कई मौकों पर युवती से धन मांगा गया और युवती को बताया गया कि यह रकम उसे लोन के साथ वापस मिल जाएगी. पुलिस ने बताया कि जुलाई और सितंबर के बीच इन भुगतान करने के कारण युवती को 14.47 लाख रुपए का नुकसान हुआ. युवती को जब यह अहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है तब उसने पुलिस से संपर्क किया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है.





Users Today : 15
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 359
Users Last 30 days : 921
Users This Month : 287
Users This Year : 9237
Total Users : 70444
Views Today : 25
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 493
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 399
Views This Year : 10436
Total views : 106459
Who's Online : 0


