Home Crime बस में अश्लील हरकत करने वाले यात्री को कोर्ट ने सिखाया सबक

बस में अश्लील हरकत करने वाले यात्री को कोर्ट ने सिखाया सबक

172
0

मुंबई : बस में यात्रा के दौरान सीट पर बैठी हुई महिला के कंधे को एक बगल में खड़ा एक मनचला बार बार अपने प्राइवेट पार्ट से छू रहा था। जब महिला ने इस हरकत के लिए उसको टोका तो उसने कहा मेरी बेल्ट आपके कंधे पर लगी है। यह मामला है मुंबई की दूसरी लाइफ लाइन कही जाने वाली बेस्ट बस का। शायद उस मनचले को यह नहीं पता था कि महिलाएं आसानी से गुड और बैड टच के फर्क को समझ सकती हैं। यह भी बता सकती हैं की उन्हें कोई बेल्ट से छू रहा है या फिर प्राइवेट पार्ट से छेड़खानी कर रहा है। इस मामले में अदालत ने आरोपी विनायक व्यक्ति को दस हजार रुपए जुर्माने के साथ 6 महीने सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
यह घटना साल 2015 में महिला के साथ तब पेश आई जब वो अपने पिता के साथ घर जाने के लिए बेस्ट बस यात्रा कर रही थी। पीड़ित महिला ने मुंबई के वर्ली इलाके से बस पकड़ी थी। मनचले की हरकतों से परेशान महिला ने उसकी पिटाई कर उसे पिता की मदद से बस के नीचे उतारा और फिर उसे पुलिस के हवाले किया।