Home Business महाराष्ट्र में फिर लगने वाला है लॉकडाउन? क्या बोले उद्धव सरकार के...

महाराष्ट्र में फिर लगने वाला है लॉकडाउन? क्या बोले उद्धव सरकार के स्वास्थ्य मंत्री, जानें

39
0

मुंबई. क्‍या महाराष्‍ट्र में एक बार फिर से लॉकडाउन लगने जा रहा है ? क्‍या मुंबई में तेजी से सामने आए कोरोना मामलों के कारण लॉकडाउन लगेगा ? यह सवाल गुरुवार को बार-बार पूछा गया. हालां‍कि महाराष्‍ट्र में इसका फैसला मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे करेंगे. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री राजेश टोपे के इस बात के संकेत जरूर दिए हैं कि सरकार सुरक्षा के लिहाज से कोई चूक बर्दाश्‍त नहीं करेगी.
स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कोरोना को लेकर कई अहम निर्णय ले सकते हैं. कोविड टास्क फोर्स से अहम मुद्दों को लेकर चर्चा हुई. कोरोना के मामले जिस तरह से बढ़ रहे है वो वाकई चिंता का विषय बना हुआ है. इस संबंध में बहुत जल्‍द मुख्यमंत्री निर्णय ले सकते हैं. आज मुख्यमंत्री ने टास्क फोर्स के साथ साढ़े तीन घंटे बैठक करते हुए राज्य के कोविड हालात का जायजा लिया.
मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि पॉजिटिव रेट में भी काफी बढ़ोतरी हुई है. आज राज्य में कोविड के 4000 से ज्यादा नए केस सामने आए जो चिंता बढ़ानेवाला है. इस वक्त पॉजिटिविटी रेट 8.48 के करीब है. उन्‍होंने कहा कि कम्युनिटी लेवल पर स्प्रेड हुआ है या नही इसकी जांच जारी है. अगले कुछ दिनों में कम्युनिटी स्प्रेड पर स्थिति साफ होगी. उन्‍होंने कहा कि कोविड का डबलिंग रेट 2 दिन का है, मतलब 2 दिन में आकंड़े दुगने हो रहे है. खास तौर पर मुंबई, ठाणे, नासिक, रायगढ़, नवी मुंबई, कल्याण डोम्बीविली में तेजी से मामले मिले हैं.