Home Crime ठाकरे की पत्नी के बारे में आपत्तिजनक ट्वीट के मामले में महाराष्ट्र...

ठाकरे की पत्नी के बारे में आपत्तिजनक ट्वीट के मामले में महाराष्ट्र के भाजपा नेता से पूछताछ

127
0

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी के बारे में ‘‘आपत्तिजनक’’ ट्वीट करने के संबंध में मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के सोशल मीडिया समन्वयक जितेन गजरिया को बयान दर्ज करने के लिए समन जारी किया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गजरिया को दोपहर में बीकेसी साइबर थाने बुलाया गया जहां अपराध शाखा के साइबर प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने उनका बयान दर्ज किया।