Home Country देश मना रहा है 73वां गणतंत्र दिवस

देश मना रहा है 73वां गणतंत्र दिवस

34
0

मुंबई: देश में 73वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. इस बार का गणतंत्र दिवस ऐसे वर्ष में है जब आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सलामी दी गई और इसके बाद रिपब्लिक डे की परेड शुरू हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल वार मेमोरियल पहुंच कर श्रद्धांजलि दी. पहली बार अमर शहीदों को नेशनल वार मेमोरियल पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया है. गणतंत्र दिवस के मौके पर आज दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी की गई है. पिछले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर हजारों किसान केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में लालकिला तक पहुंच गए थे और उनका पुलिस से टकराव भी हुआ था. इसे देखते हुए इस बार सावधानी बरती जा रही है और टिकरी, सिंघू व गाजीपुर समेत दिल्ली के प्रमुख प्रवेश द्वार को बंद किया गया है.