Home Crime झोपड़ावासियों के लिए सरकार की बड़ी घोषणा, झोपड़ा टूटने के 3 साल...

झोपड़ावासियों के लिए सरकार की बड़ी घोषणा, झोपड़ा टूटने के 3 साल बाद बेच सकेंगे घर

237
0

मुंबई: मुंबई और उपनगरों के लाखों झोपड़ाधारकों के लिए राज्य सरकार ने राहत भरी खबर दी है। एसआरए स्कीम के तहत जिन झोपड़ाधारकों का घर टूट गया है अब वे झोपड़ा टूटने के तीन साल के भीतर उसे बेच सकते हैं।
एसआरए के तहत, मुंबई में कहीं भी केवल 2.5 लाख घर ही उपलब्ध होंगे। राज्य के आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड के अनुसार, एक बार झोंपड़ी को हटा देने के बाद इसे 3 साल में बेचा जा सकता है। पहले यह मियाद 10 वर्ष थी। अब 2011 के बाद पात्र स्लमवासियों को 2.5 लाख रुपए का भुगतान करके एसआरए योजना के तहत घर मिलेगा।
गृह निर्माण मंत्री ने दावा किया कि अब गरीब ढाई लाख रुपए में घर खरीद सकेंगे। जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि इससे लाखों झुग्गीवासियों को लाभ होगा। एसआरए स्कीम के तहत वर्षों से कई प्रोजेक्ट अधूरे पडे़ हैं, उन्हें जल्द शुरू किए जाने का निर्देश दिया गया है। नए निर्णय के बाद तीन वर्ष के भीतर झोपड़ाधारक अपना घर किसी को भी बेच सकते हैं। एसआरए में झोपड़ावासियों को राहत देने तीन मंत्रियों की एक समिति गठित की गई थी।