मुंबई, मुलूंड इलाके में हुई 70 लाख रुपये की डकैती के मामले में एसटीएफ वाराणसी यूनिट ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने वारदात के संबंध में कई खुलासे किए हैं।
मुंबई में 70 लाख की डकैती करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य सनी भारद्वाज को एसटीएफ वाराणसी यूनिट ने रविवार को छावनी क्षेत्र स्थित एक स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। मुंबई पुलिस वाराणसी स्थित न्यायालय में ट्रांजिट रिमांड बनवाकर आरोपी को मुंबई साथ ले जाएगी।
गिरोह के सदस्यों की लोकेशन वाराणसी सहित जौनपुर में मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने संपर्क साधा। इस पर एसटीएफ फील्ड यूनिट के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह की टीम को सूचना मिली कि लूट कांड का आरोपी वाराणसी के छावनी क्षेत्र में है।
सुबह घेराबंदी करते हुए आरोपी जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाना अंतर्गत सतहरिया निवासी सनी भारद्वाज को गिरफ्तार किया। पूछताछ में एसटीएफ को सनी ने बताया कि वह लंबे समय से डोम्बेली ईस्ट कल्याण शिला रोड खिडकाली कल्याण थाणे मुंबई में रहता है।
जौनपुर आना-जाना कम ही रहता है। मुंबई में परिवार के साथ रहने के दौरान वह मुबंई लोढ़ा स्थित वसुल्ला चौधरी के इंटीरियर की दुकान में काम करता था। वहीं पर जौनपुर के रहने वाले मोनू सिंह उर्फ विपिन से डेढ़ माह पूर्व संपर्क हुआ और आपस में अच्छी दोस्ती हो गई।
कम समय में अधिक पैसा कमाने की चाहत में डकैती की योजना बनाई। योजना के तहत मुंबई के ही रहने वाले निलेश मुर्वे और नितेश ने रेकी की थी। रेकी के दौरान ही दो फरवरी को अपराह्न नितेश के सफेद रंग की ईको कार से इडेनवाला कॉपरेटिव सोसायटी पांच रास्ता पीके रोड मुलुंड स्थित हुंडी का काम करने वालों के ऑफिस पर पहुंचे और 70 लाख रुपये डकैती की घटना को अंजाम दिया। रास्ते में ही मोनू सिंह उर्फ विपिन ने सात लाख रुपये देकर कार से उतार दिया और वह पैसा लेकर मुंबई पुलिस से बचने के लिए वाराणसी आ गया।





Users Today : 48
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 434
Users Last 30 days : 911
Users This Month : 395
Users This Year : 9345
Total Users : 70552
Views Today : 57
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 596
Views Last 30 days : 1182
Views This Month : 541
Views This Year : 10578
Total views : 106601
Who's Online : 0


