Home Country यूक्रेन और रूस के बीच शांति वार्ता शुरू, जंग के बीच बेलारूस...

यूक्रेन और रूस के बीच शांति वार्ता शुरू, जंग के बीच बेलारूस के बॉर्डर पर हो रही है बातचीत

107
0

रूस-यूक्रेन वार्ता जारी; अमेरिका ने बेलारूस दूतावास में अपना कामकाज रोका
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा के बाद से आज पांचवां दिन है और आज भी पूरे देश में तनाव पूरा है और राजधानी के करीब भारी लड़ाई जारी है। हवाई हमलों से भी यूक्रेन गुजर रहा है। यूक्रेन के अनुसार, रूस द्वारा देश पर आक्रमण करने के बाद से अब तक 352 नागरिक मारे गए हैं। यूक्रेन रविवार को बेलारूस सीमा पर रूस के साथ शांति वार्ता करने पर सहमत हो गया। जहां यूक्रेन का डेलिगेशन बेलारूस पहुंच गया है। वहीं, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अपने रक्षा मंत्री और सेना के जनरल स्टाफ के प्रमुख को देश के परमाणु निवारक बलों को अलर्ट रखने का निर्देश दिया है।
-अमेरिकी विदेश विभाग ने बेलारूस की राजधानी मिन्स्क में अमेरिकी दूतावास में अपना कामकाज बंद कर दिया है। वहीं, रूस के मॉस्को में नोन-इमरजेंसी कर्मचारियों और परिवार के स्वैच्छिक प्रस्थान का भी आदेश दिया है।
-यूरोपीय संघ (ईयू) ने चेतावनी दी है कि देश की गैर-परमाणु स्थिति को छोड़ने के लिए एक जनमत संग्रह में ‘बहुत खतरनाक’ निर्णय के बाद बेलारूस रूसी परमाणु हथियारों की मेजबानी शुरू कर सकता है।