मुंबई। वसई रेलवे पुलिस ने गुटखा खाते हुए देख महिला से छेड़खानी करनेवाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एस्केलेटर से जाते वक्त नालासोपारा रेलवे स्टेशन पर महिला से छेड़खानी की। जिसके बाद आरोपी ने महिला की पिटाई भी की थी। लेकिन वह भागने में सफल रहा था। मामले में वसई जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था। जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
50 पान टापरी पर खोजबीन
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मोहम्मद शाहरुख बाबुनीसार खान (24) है। पुलिस को आरोपी सीसीटीवी में गुटखा खाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने नालासोपारा के पान के दुकानों पर उसकी खोजबीन शुरू की तब आरोपी के बारे में चला और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए करीब 50 पान के दुकान पर पूछताछ किया।
महिला से मारपीट
पुलिस थाने में दी गई शिकायत के मुताबिक पुलिस ने स्टेशन पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे तलाशना शुरू किया। महिला एस्केलेटर से जब ब्रिज पर जा रही थी तभी आरोपी ने उससे छेड़खानी की। इसपर महिला नेउसे एक झापड़ मारा तब आरोपी ने भी उसकी पिटाई की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना केबाद आरोपी फरार हो गया।





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


