Home Crime मुंबई में आयकर अधिकारी बनकर 40 लोगों से 2 करोड़ रुपये ठगे.

मुंबई में आयकर अधिकारी बनकर 40 लोगों से 2 करोड़ रुपये ठगे.

14
0

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक छठी पास बदमाश ने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताया और 40 लोगों को चूना लगा दिया. आरोपी ने इन चालीस लोगों से करीब 2 करोड़ रुपये ऐंठे हैं. यह शातिर बदमाश मुंबई पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस ने उसके पास से आयकर विभाग की 28 फर्जी ID बरामद की हैं. वहीं, फर्जी नियुक्ति पत्र, लेटर हेड और अन्य डॉक्यूमेंट भी बरामद किए गए हैं.
दरअसल, मुंबई से सटे नालासोपारा क्राइम ब्रांच की यूनिट-3 ने एक फर्जी आयकर अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी आयकर विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 40 से ज्यादा बेरोजगार लोगों से 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुका है.
सिर्फ छठी क्लास पास है आरोपी बदमाश
क्राइम ब्रांच यूनिट-3 ने इस फर्जी अधिकारी को नवी मुंबई के तलोजा इलाके से पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपी का नाम रिंकू जीतू शर्मा बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 33 साल है. वह पेशे से ड्राइवर हैं और केवल छठी क्लास पास है. इसके बावजूद, बेरोजगारों से वादा करता था कि उन्हें इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में उच्च पदों पर नौकरी दिला देगा. इसी वादे का झांसा देकर लोगों से मुंह मांगी कीमत मांग लेता था. ऐसा कर के उसने कई बेरोजगार युवाओं को अपने जाल में फंसाया है.