मुंबई: महाराष्ट्र बीजेपी के नेता और विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। मुंबई बैंक का अध्यक्ष रहते हुए दरेकर ने बीजेपी विधायक सुरेश धस को 27 करोड़ रुपए का कर्ज नियमों के विरुद्ध जाकर दिया था। इस मामले में अब राज्य सरकार ने कार्रवाई के संकेत दिए हैं। लिहाजा दरेकर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसके पहले मुंबई बैंक के चुनाव के दौरान भी राज्य का सियासी पारा काफी गर्म था। महाविकास अघाड़ी बनाम बीजेपी का माहौल पूरे मुंबई शहर से देखा था।
मुंबई जिला मध्यवर्ती बैंक में हुए घोटाले के मामले में कार्रवाई का इशारा मिलने के बाद प्रवीण दरेकर ने ठाकरे सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी सरकार कानून से नहीं बल्कि मनमाने ढंग से चल रही है। मुंबई बैंक मामले में कोई मुकदमा दर्ज न होने के बावजूद अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। जिसमें यह कहा गया है कि भले ही ये आरोप अदालत में साबित न हों फिर भी आप कार्रवाई करें। दरेकर ने कहा कि अनिल देशमुख और नवाब मलिक के जेल जाने के बाद ठाकरे सरकार सिर्फ यह तलाश रही है कि किस बीजेपी नेता को जेल भेजा जाए।
दरेकर ने कहा कि मुझपर जो आरोप लगाए गए हैं वो गलत हैं। मुंबई बैंक का अध्यक्ष रहते हुए मैंने नियम के बाहर जाकर सुरेश धस को लोन नहीं दिया। बल्कि सब कुछ नियमतः हुआ है। जरूरत पड़ने पर मैं सभी दस्तावेज भी पेश करूंगा। लेकिन महाविकास अघाड़ी सरकार का मुंबई बैंक पर विशेष प्रेम है। इस वजह से यह सब किया जा रहा है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 346
Users Last 30 days : 835
Users This Month : 293
Users This Year : 9243
Total Users : 70450
Views Today : 4
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 480
Views Last 30 days : 1084
Views This Month : 407
Views This Year : 10444
Total views : 106467
Who's Online : 0


