Home Crime फोन टैपिंग मामले में देवेंद्र फडणवीस को नोटिस

फोन टैपिंग मामले में देवेंद्र फडणवीस को नोटिस

52
0

मुंबई: महाराष्ट्र फोन टैपिंग जांच की सुई पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तक पहुंच गई है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजकर बीकेसी साइबर पुलिस थाने बुलाया था। हालांकि फडणवीस ने स्पष्ट किया कि उन्हें जॉइंट सीपी, क्राइम ने बीकेसी थाने से मना किया है। पुलिस खुद ही उनके घर जरूरी जानकारी हासिल करेगी।
फडणवीस ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मुझे अभी जॉइंट कमिश्नर क्राइम का कॉल आया है। उन्होंने बताया कि मुझे बीकेसी पुलिस थाने आने की जरूरत नहीं है। बजाय इसके, वे मेरे घर आकर जरूरी जानकारी प्राप्त करेंगे। मैंने कल के लिए पुणे के सारे कार्यक्रम कैंसल कर दिए हैं। मैं अपने आवास पर रहूंगा। वे लोग कभी भी आ सकते हैं। जय हिंद, जय महाराष्ट्र।’
160 के तहत फडणवीस को नोटिस
आईपीएस रश्मि शुक्ला फोन टैपिंग मामले में मुंबई पुलिस ने सीआरपीसी 160 के तहत फडणवीस को नोटिस भेजा था। पहले उन्हें मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। नोटिस मिलने के बाद फडणवीस ने कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस की तरफ से नोटिस भेजा गया है और कल सुबह 11 बजे बीकेसी पुलिस स्टेशन में बुलाया गया है।