Home Crime मुंबई में अंतिम वर्ष की परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित कराने का...

मुंबई में अंतिम वर्ष की परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित कराने का निर्देश

90
0

मुंबई, महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी के बाद, मुंबई के कई कॉलेजों ने ऑफलाइन मोड में परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया था. जिसके बाद मुंबई डिवीज़न के हायर एजुकेशन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर ने एक पत्र जारी कर, मुंबई के सभी स्वायत्त कॉलेजों से अंतिम वर्ष की परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित करने को कहा है. हालांकि कई कॉलेजों के जरिये ऑफलाइन परीक्षा के आयोजन के फैसले के बाद, छात्रों के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा था.
इस आदेश को जारी करते हुए विभाग ने स्वायत्त कॉलेजों से कहा कि, मुंबई विश्विद्यालय की तरह स्वायत्त कॉलेज ऑनलाइन मोड में परीक्षा का आयोजन करें. हायर एजुकेशन विभाग ने अपने आदेश में यह भी कहा कि, यह निर्देश कॉलेजों के लिए बाध्यकारी नहीं हैं. इस संबंध में हायर एजुकेशन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर सोनाली रोडे ने कहा कि, “चूंकि विश्विद्यालय के जरिये पहले ऑनलाइन मोड में परीक्षा के आयोजित कर रह थे, जिससे नए माध्यम में परीक्षा के आयोजन से अंकों में असमानता होगी. इसलिए छात्रों को किसी भी अकादमिक नुक्सान से बचाने के लिए, हम संबंधित कॉलेजों से ऑनलाइन मोड में परीक्षा को आयोजित करने का अनुरोध कर रहे हैं.” उन्हों ने आगे कहा कि, “छात्रों ने शिक्षा मंत्री उदय सामंत से मिलकर ऑनलाइन मोड में परीक्षा के आयोजित करवाने का आग्रह किया था. उनके आदेश के बाद विभाग ने यह आदेश जारी किया.