मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन ने गोरेगांव के एक व्यवसायी के खिलाफ, कथित तौर पर 4.14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में आरोपी व्यवसायी ने अभिनेत्री को 28 से 30 फ़ीसदी रिटर्न का झांसा देकर एक नए बिज़नेस वेंचर के जरिये, उसके फिल्म प्रोडक्शन हाउस के 4.14 करोड़ रूपये का निवेश करवाया. निवेश के बाद आरोपी ने अभिनेत्री रिमी सेन को ना ही निवेश की गई मूल राशि लौटाई और ना ही बिज़नेस से हुआ फायेदे की राशि लौटाई, जैसे की उनसे निवेश के समय वादा किया गया था. रिमी सेन ने आरोप लगाया है कि, अब आरोपी ने उनके साथ सभी तरह से बातचीत भी बंद कर दी है.
इस मामले में 40 साल की इस बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ 2019 धोखाधड़ी शुरू हुई, जब वह अंधेरी के एक जिम में आरोपी रौनक जतिन व्यास से पहली बार मिलीं. इस दौरान आरोपी ने अभिनेत्री को अपने फैमिली बिज़नेस फर्म फोमिंगो बेवरेजेस के जरिये निवेश करने का ऑफर दिया. वहीं इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, “दोस्ती बढ़ने के बाद आरोपी ने अभिनेत्री से नए बिज़नेस वेंचर में निवेश करने पर 28 से 30 फ़ीसदी रिटर्न की ऑफर दिया.
जिसके बाद अभिनेत्री ने अपने बिज़नेस पार्टनर से चर्चा करने के बाद, आरोपी व्यास के बिज़नेस वेंचर में निवेश के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए. अधिकारी ने कहा कि, “उस समय आरोपी ने अभिनेत्री को सिक्योरिटी के रूप में 3.50 करोड़ रूपये का चेक भी दिया था.” फरवरी से जुलाई 2019 के बीच अभिनेत्री रिमी सेन ने व्यास के फर्म को कुल एक करोड़ रूपये की धनराशी ट्रांसफर की, जहां पैसा मिलने के बाद आरोपी व्यास ने अभिनेत्री को उसके भविष्य निवेश पर 40 फ़ीसदी रिटर्न देने का वादा किया. इसके बाद अभिनेत्री ने अक्टूबर 2019 से नवंबर 2020 के बीच 3.14 करोड़ रूपये और ट्रांसफर किए.





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


