मुंबई : राज्य की महाविकास आघाड़ी सरकार और बीजेपी के बीच पिछले कुछ दिनों से आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई और उद्धव सरकार की तरफ से बीजेपी नेताओं को टार्गेट करने को लेकर मामला और अधिक बढ़ सकता है। इस तरह का संकेत विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने दिया है। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए हुए कहा है कि दबाव में डरने की कत्तई जरुरत नहीं है। आगे आने वाले दिनों में मुंबई और महाराष्ट्र में एक नया आंदोलन खड़ा किया जाएगा। फडणवीस ने कहा कि जब तक इन्हें सत्ता से नहीं हटाएंगे तब तक शांत बैठने वाला नहीं हैं।
बीजेपी के स्थापना दिवस पर मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी बोलते हैं, तब हमें एक दिशा दिखाते हैं। बीजेपी का निर्माण राष्ट्रवाद से हुआ है। कश्मीर मुद्दे पर श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था। बीजेपी विश्व में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन कर सबके सामने आई है। अनेक नेताओं ने इमरजेंसी के समय दो-दो साल जेल की सजा काटी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कहते हैं जब हम केवल 2 थे तब नहीं डरे अब तो 300 हैं डरने का सवाल ही नहीं उठता है।
गोरेगांव के पत्रा वाला चाल मामले में ईडी ने शिवसेना नेता संजय राउत की प्रापर्टी को जब्त की है। इसको लेकर राउत ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने राउत पर निशाना साधते हुए कहा कि आईएनएस विक्रांत हो अन्य मामले अनेक आरोप सोमैया पर लगाए गए, लेकिन किसी भी आरोप का सबूत नहीं दिया गया। पुलिस पर भी दबाव बनाया गया, लेकिन पुलिस ने भी कह दिया इस तरह कार्रवाई नहीं की जा सकती है। कुछ लोग नाखून कटा कर शहीद बनने की कोशिश कर रहे हैं। फडणवीस ने कहा कि संजय राउत को सबूत के आधार पर नोटिस दिया गया है। उन्हें कानून के तहत उत्तर देना चाहिए।





Users Today : 2
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 388
Users Last 30 days : 865
Users This Month : 349
Users This Year : 9299
Total Users : 70506
Views Today : 2
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 541
Views Last 30 days : 1127
Views This Month : 486
Views This Year : 10523
Total views : 106546
Who's Online : 0


