मुंबई : नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध मुंबई पुलिस को हर साल सामान्य दिनों की अपेक्षा गर्मी की छुट्टियों में सेंधमारी और चोरी होने की शिकायतें अधिक मिलती हैं। पुलिस का कहना है कि इन दिनों गर्मी की छुट्टियां होती हैं। अधिकतर लोग गांव चले जाते हैं। ऐसे में इनके खाली घरों में चोरी हो जाने को आशंका अधिक रहती हैं। इसकी शिकायत जब मुंबईकरों ने पुलिस आयुक्त संजय पांडेय से की, तो उन्होंने कहा कि लोग बेखौफ होकर गर्मी की छुटियां एंज्यॅाय करें। मुंबई पुलिस उन घरों और सोसाइटियों में क्यूआर कोड चिपकाने की दिशा में काम कर रही है, जहां रहने वाले लोग गर्मियों में अस्थायी रूप से घर खाली रखते हैं।
डीसीपी मंजूनाथ सिंगे का कहना है कि अगर आप सिर्फ एक दिन के लिए बाहर जा रहे हैं, तो कम से कम एक कमरे में रोशनी जरूर रखें। साथ ही, यदि संभव हो तो अपने मोबाइल फोन पर लाइव मॉनिटरिंग के साथ एक कमरे के अंदर सीसीटीवी कैमरा भी लगा लें। प्रशासन ने रेजिडेंट वेलफेयर असोसिएशनों और स्थानीय समूहों से भी सक्रिय रहने का आग्रह किया है।
बता दें कि पुलिस आयुक्त संजय पांडे ने रविवार को फेसबुक लाइव के माध्यम से लोगों से संवाद स्थापित किया था, जिस दौरान लोगों ने उन्हें घरों में होने वाले चोरी की घटनाएं और प्रशासनिक लापरवाही के बारे उन्हें अवगत कराया था। आपको बता दें कि इस साल जनवरी और फरवरी में चोरी करने के 243 घटनाएं दर्ज हुई थीं।
– छुट्टी पर जाने से पहले लोगों को स्थानीय पुलिस को जानकारी देनी होगी।
– पुलिस उनके दरवाजे पर एक क्यूआर कोड चिपकाएगी।
– मोबाइल वैन पर तैनात पुलिस उनके घरों का हाल-चाल लेती रहेगी।
– एक दिन के लिए बाहर जाने से पहले कम से कम एक कमरे में लाइट जलाकर जाएं।
– संभव हो तो अपने मोबाइल फोन पर लाइव मॉनिटरिंग के साथ एक कमरे में CCTV कैमरा भी लगाएं।





Users Today : 53
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 439
Users Last 30 days : 916
Users This Month : 400
Users This Year : 9350
Total Users : 70557
Views Today : 62
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 546
Views This Year : 10583
Total views : 106606
Who's Online : 0


