Home Crime मुंबई पुलिस कानून के अनुसार काम कर रही : पाटिल

मुंबई पुलिस कानून के अनुसार काम कर रही : पाटिल

26
0

मुंबई : महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने मंगलवार को कहा कि राज्य की पुलिस कानून का पालन करती है, और मुंबई पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही है। श्री पाटिल ने कहा कि अगर लोकसभा अध्यक्ष ने नवनीत राणा गिरफ्तारी में जानकारी की मांग की तो राज्य सरकार उन्हें जानकारी देगी। उन्होंने कहा कि अमरावती की सांसद नवनीत राणा द्वारा की गई शिकायत में कोई तथ्य नहीं है।
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडनवीस द्वारा श्रीमती राणा की गिरफ्तारी को लेकर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि पुलिस “कानून के अनुसार काम कर रही थी, और कानून के बाहर कुछ भी नहीं किया जा रहा।” उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस अच्छा काम कर रही है और कानून के मुताबिक वे जो उचित समझते हैं उस पर कार्रवाई कर रहे हैं।